25 May 2026

मैं पहाड़न मेरा ठुमका पहाड़ी…… व क्रीम पोडरा गीत पर थिरके
लोक गायिका श्वेता मेहरा व माया उपाध्याय और गायक इंदर आर्या के गीतों पर देर रात तक   
नैनीताल के लोग  व पर्यटकों  ने किया डांस

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल।  दुर्गा महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक मंच पर स्टार नाइट का आयोजन किया गया जिसमें दोपहर में महिलाओं द्वारा झोड़े  की प्रस्तुति दी।  वहीं देर शाम से स्टार नाइट में मशहूर लोग गायिका माया उपाध्याय व श्वेता मेहरा और गायक इंदर आर्या द्वारा अपने कुमाऊनी गीतों पर पंडाल में मौजूद सैकड़ो लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखंड स्टार नाइट में मशहूर लोक गायिका माया उपाध्याय व श्वेता मेहरा और गायक इंदर आर्य ने अपने गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया इस दौरान प्रख्यात लोग गायक इंदर आर्या गायक ने हीरा बोल…. व  तेरो लहंगा के भलो छाजी रो….. गीत पर लोग पंडाल में ही थिरकने लगे। मशहूर लोग गायिका माया उपाध्याय ने छोरी लछिमा.. आज के दीना तू रैली घर पना…..माया मोहना… राधुली… हाय ककड़ी झील मा… मैं छू बाना नैनीताल की….पहाड़े की चेली छू में… तथा सबसे प्रचलित गीत क्रीम पोडरा, मैं  पहाड़न मेरा ठुमका पहाड़ी गीत..पर खचाखच भरे पंडाल में मौजूद लोगों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस मौके पर त्रिभुवन फर्त्याल, भास्कर बिष्ट, शिवराज सिंह नेगी, नरदेव शर्मा, पीके शर्मा, उमेश मिश्रा, सुरेश चंद चौधरी, भास्कर, विनोद पंत, जीवंती भट्ट, डॉ सरस्वती खेतवाल, रानी साह, मंजू रौतेला, अमित साह , दीपा पांडे आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति, हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!