1 November 2026

साउथ फिल्म की हीरोइन शुभांगी पंत ने नैनीताल में खेली जमकर होली, डीसी खेतवाल ने लगाए जमके ठुमके

pine-crest

नैनीताल। नगर में रंगों का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल का टीका लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दी। डॉ सरस्वती खेतवाल व विनीता पांडे एवं पूर्व अधीक्षण अभियंता दीप पांडे के निवास में होली के पर्व में महिला होल्यार की टोली ने जमकर होली गीतों पर खूब नाच किया और जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। इस दौरान पूर्व अधीक्षण अभियंता डीसी खेतवाल ने होली गीतों पर जमकर लगाए ठुमके। इधर साउथ की हीरोइन शुभांगी पंत व मां इंद्रा पंत ने अपने ननिहाल में आकर जमकर होली खेली और होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर महिला व पुरुष होलियारो ने एक दूसरे को रंग लगाते हुए होली की बधाई देते हुए दिखाई दिए । तल्लीताल बाजार में डीजे लगाकर होली गीतों पर लोगों ने जमकर डांस किया और एक दूसरे को रंग लगाकर भिगाया।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!