28 June 2026

नैनीताल राजकीय पॉलिटेक्निक के फार्मेसी विभाग के 72 छात्र- छात्राओं ने रुद्रपुर स्थित फाइन बायोटिक फार्मा लिमिटेड में किया शैक्षिक भ्रमण

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। राजकीय पालिटेक्निक नैनीताल के फार्मेसी विभाग के प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के छात्र- छात्राओं ने रुद्रपुर स्थित फाइन बायोटिक फार्मा लिमिटेड सेक्टर 3, सिडकुल में शैक्षिक भ्रमण किया। जिसमें छात्र- छात्राओं ने एन्टीबायोटिक “ड्राइ पाउडर इजेक्शन” से सम्बन्धित कच्चे माल की खरीद से लेकर परीक्षण, तैयार उत्पादो के निर्माण और पैकिंग तक विभिन्न प्रक्रियाओं और प्रणालियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही छात्र -छात्राओं ने उत्साहपूर्वक व्यावहारिक कामकाजी माहोल का अनुभव प्राप्त किया। कम्पनी के मालिक वेद प्रकाश तथा उनके स्टाफ सदस्यों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। इस भ्रमण में आनन्द सिंह विष्ट प्रधानाचार्य रा०पा० नैनीताल के निर्देशन में तथा प्रतिभा आर्य विभागाध्यक्ष फार्मेसी, प्रतिभा आर्य विभागाध्यक्ष बेसिक साइंस, महेश जोशी कर्मशाला अनुदेशक व राधा देवी लैब टैडेन्ट के नेतृत्व में 72 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग कर इस भ्रमण को समृद्ध व शिक्षाप्रद बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!