7 February 2026

डीएसए कार पार्किंग में ना बनाया जाए बॉक्सिंग रिंग इसके लिए मां नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने डीएम को पत्र देकर दिया सुझावएक तरफ नैनीताल में पार्किंग की समस्या दूसरी तरफ डीएसए कार पार्किंग में लगभग 50 गाड़ियों की खाली होगी जगह

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मण्डल के संस्थापक, अध्यक्ष पुनीत टंडन ने जिलाधिकारी को डीएसए कार पार्किंग में लगभग 50 गाड़ियों की जगह खाली कर बॉक्सिंग रिंग बनाएं जाने के संदर्भ में पत्र के माध्यम से सुझाव दिया है। मां नयना देवी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को दिए गए पत्र में कहा कि पर्यटक और पर्यटन व्यवसाय तथा व्यापारिक हित के मद्देनज़र उनके द्वारा डीएसए पार्किंग की जगह में लगभग पचास गाड़ियों की पार्किंग सुविधा को कम या हटा कर बॉक्सिंग रिंग पार्किंग क्षेत्र की धूल धाल और गाड़ियों की आवाजाही और उससे उत्पन्न पोल्युशन के बीच बनाये जाने का जो निर्णय है उस पर पुनर्विचार कर डीएसए कार पार्किंग ना बना कर दिये जा रहे सुझाव को संज्ञान में लेते हुए उचित निर्णय और इसमें बदलाव कर अनुगृहीत करने की कृपा करें। पत्र में यह भी कहा
गया कि यह बॉक्सिंग रिंग या तो बास्केट बॉल कोर्ट के समीप ख़ाली जगह पर बनाया जा सकता है। अन्यथा हालाँकि इस पर पैसा बीते दिनों में लगा है लेकिन अगर क्लाइम्बिंग वाल को हटवा कर उसके स्थान पर बनवाया जाए तो यह वाल जो वाक़ई में बेहद भद्दी लगने के साथ बेहद खूबसूरत ताल के नज़ारे के लिए भी अवरोध करती है उससे निज़ाद मिलने के साथ यहाँ बॉक्सिंग रिंग भी लग जाएगा। क्लाइम्बिंग वाल को बारा पत्थर मैं स्थानांतरित कर दिया जाए। वहां रॉक क्लाइम्बिंग काफ़ी समय से होती है वहाँ उचित स्थान पर स्थानांतरण हो जाये तो यह हर प्रकार से सभी मुद्दों का निवारण होगा।
साथ ही नैनीताल में बेहद कम पार्किंग होने के साथ ही पचास गाड़ियों की और पार्किंग कम हो जाएगी उससे भी बचा जा सकता है।
ज़िला अधिकारी महोदया से पत्र के माध्यम से कहा गया कि वे नैनीताल के बेहद गिरते व्यावसायिक परिस्थितियों से भली भातीं ज्ञात है और माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल को पूरी उम्मीद है आप इस संबंध में एक सकारात्मक विचार कर एक पूर्ण रूप से सार्थक होने वाला उचित फ़ैसला लेंगी।
पार्किंग को बढ़ाने की जगह कम ना करें इन्हीं उम्मीदों के साथ माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल द्वारा यह आग्रह किया गया है।
उम्मीद है इस पर जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा। पत्र की प्रतिलिपि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राहुल आनंद को भी दी गई है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!