7 February 2026

नैनीताल की जनहित संस्था ने गौशाला स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल में वितरित किए लेखन सामग्री,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी जनहित संस्था द्वारा मल्लीताल स्थित राजकीय प्राइमरी विद्यालय (गौशाला) में अध्ययनरत विद्यार्थियों को लेखन सामाग्री वितरित की गई। इससे पूर्व इस नेक कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट व अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि संस्था द्वारा बताया गया कि नैनीताल में समय-समय पर कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

यह कार्यक्रम संस्था द्वारा निर्धन अध्धयनरत विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के अलावा अन्य अधिकारी भी इसी विद्यालय के


विद्यार्थी रह चुके हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों को लेखन सामग्री वितरण के उपरांत छात्र-छात्राओं के मध्य अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के सहयोग एक ईनामी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें भाग्यशाली छात्रा कु. फिजानूर का नाम पर्ची के माध्यम से घोषित किया गया। उक्त भाग्यशाली छात्रा फिजानूर को संस्था के अध्यक्ष द्वारा 1000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान भोजन माता को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के

आयोजन में अशोक साह, महेश चंद्र आर्य, महिला उपाध्यक्ष दिव्या साह, भोला दत्त तिवारी, रीता बिष्ट, प्रदीप कुमार साह, महेश चंद्र पाठक, सुदर्शन साह, देवकी कुंवर व वकीलुद्दीन, विजय साह, जी.के., गौरव बब्बी, मनोज सनवाल, प्रोफेसर ललित तिवारी, प्रमोद सहदेव, नंद लाल, भुवन कुमार आर्य, प्रधानाचार्या ममता साह समेत विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!