27 June 2026

लोकसभा चुनाव में हुए कम मतदान को लेकर भाजपा नगर मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने की समीक्षा बैठक, रखें अपने-अपने विचार, नैनीताल विधायक रही मौजूद

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल नैनीताल की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें लोक सभा चुनाव में हुए कम मतदान को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बैठक कर समीक्षा की। इस दौरान बैठक में अपने अपने विचार व्यक्त किए।
रॉयल होटल मल्लीताल में हुई समीक्षा बैठक में नैनीताल मण्डल में हुए कम मतदान को लेकर नैनीताल मंडल के पदाधिकारियों और मोर्चों के मंडल अध्यक्ष तथा महामंत्रियो ने अपने अपने विचार रखे तथा कम मतदान के कारण बताए और किस कारण मतदान कम हुआ और सुझाव भी दिए।

बैठक में मंडल के प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट और विधायक सरिता आर्या ने मण्डल के पदाधिकारियों और मोर्चों के अध्यक्षों से कहा की सरकार की योजनाओं को लोगों के मध्य अधिक से अधिक पहुंचाए जिससे जनता को योजनाओं का लाभ ले सके। बैठक का संचालन महामंत्री मोहित लाल साह द्वारा किया गया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, महामंत्री मोहन सिंह नेगी, मोहित लाल साह, उपाध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, हेम बहुखंडी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल मंत्री संतोष कुमार, सुरेश उप्रेती, मंडल मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह रावत, मंडल आईटी संयोजक नवीन जोशी, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी अरुण कुमार, सह सोशल मीडिया ललित ढैला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला, महामंत्री विमला तिवारी, अमिता साह, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशु उपाध्याय, महामंत्री ऋतुल कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सलमान जाफरी,महामंत्री मो. मोहसिन समेत सभी मण्डल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!