4 March 2026

भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर की बैठक, अध्यक्ष व सभासद पद के सभी दावेदारों के पत्र को किया लिफाफे में बंद, प्रदेश चुनाव संचालन समिति लगाएगी नामों पर मुहर

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। भाजपा मण्डल नैनीताल की एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, विधायक सरिता आर्या के दिशा निर्देशन और मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देशन में भारतीय जनता पार्टी मंडल नैनीताल की बैठक हुई जिसमें आगामी नगर पालिका परिषद नैनीताल के चुनाव में अध्यक्ष और सभासद पदों पर आवेदन मांगे गए थे जिसमें नगर पालिका परिषद नैनीताल के अध्यक्ष और सभी वार्डो में सभासद पद में अनारक्षित (सामान्य), अनारक्षित सामान्य (महिला), अनुसूचित आरक्षित,

अनुसूचित आरक्षित (महिला), ओबीसी आरक्षित, ओबीसी आरक्षित ( महिला) सीट में कई लोगों द्वारा दावेदारी पत्र मंडल नैनीताल को दिए गए, जिन्हें मंडल नैनीताल द्वारा सभी वर्गों में अलग पृथक कर के बंद लिफाफे के माध्यम से जिले के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट को सौंप दिए गए हैं। इन सभी नामों को जिला नेतृत्व द्वारा प्रदेश चुनाव संचालन समिति को दे दिया जायेगा, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने सभी दावेदारों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में जाकर अधिक से अधिक लोगों से संपर्क बढ़ाए,विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने कहा कि सभी कार्यकर्ता इस बार एकजुट होकर चुनाव लड़ाएंगे और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का चुनाव और सभी वार्डों में सभासद पद पर अपने कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, मंडल प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता किशन पाण्डेय,मंडल महामंत्री मोहित लाल साह, मोहन नेगी, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, अरविंद पडियार, नितिन कार्की, मोहित आर्या,कैलाश रौतेला,सलमान जाफरी, रोहित भाटिया, के एल आर्या,विक्रम राठौर, निखिल बिष्ट,हरीश सिंह राणा, मारुति नंदन साह, डा. ललित तिवारी, डा. मोहित रौतेला,वरिष्ठ भाजपा नेत्री, शांति मेहरा, विमला अधिकारी, जीवंती भट्ट,महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता गंगोला,गजाला कमाल,ज्योति ढौंडियाल, नीतू जोशी, मीडिया प्रभारी विक्रम रावत, संजय चंदेल,आयुष भंडारी, विकास जोशी समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री मोहित लाल साह द्वारा किया गया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!