8 July 2026

सेंट जॉन्स स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनाया मदर्स डे, केक काटा और लक्की ड्रा के साथ लक्की मम्मी को चुना, सेल्फी प्वाइट रहा मम्मियों के लिए आकर्षण का केंद्र,विजेताओं को दिए गए पुरस्कार,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स स्कूल में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के लिए गीत गाकर उनका अभिनन्दन किया। इसके अलावा अनेक खेल गतिविधियों के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। खेलों में म्यूजिकल चेयर, मार्वल एंड स्पून रेस,पार्सल पास, लकी मॉम आदि विभिन्न खेलों में बच्चों ने प्रतिभाग किया ।

इसके बाद बच्चों द्वारा लकी ड्रा निकालकर लक्की मॉम को चुना गया। तथा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांधे रखा।छोटे बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। विद्यालय द्वारा बनाया गए सेल्फी प्वॉइंट ने सभी माताओं का ध्यान अपनी ओर आकृषित किया। मदर्स डे पर केक भी काटा गया।


अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा सभी को धन्यवाद कहा गया एवं सभी माताओं को जलपान देकर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
इस दौरान प्रबंधक राहुल थॉमस, प्रधानाचार्या विनीता रावत,पूनम बिष्ट,ज्योति त्रिपाठी,आशा जोशी,नीतू भाकुनी,अनीता बोरा,मोनिका वर्मा,लता फर्त्याल,रूचि साह,राशि नारंग,शाहीन, विक्रम सिंह रावत, तुलसी बिष्ट,पूनम एवं समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!