20 June 2026

पुलिस ने किया भारी भरकम चालान, किस लिए किया गया चालान पढ़ें पूरी खबर

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। पीलीभीत के पर्यटकों ने गाड़ी में पुलिस हूटर और पुलिस लाइट लगाकर नैनीताल सिटी में प्रवेश किया तो तल्लीताल पुलिस के चीता मोबाइल के हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने वाहन को रोक लिया। चालक रहमत से पूछने पर बताया कि उनका यह वाहन चुनाव ड्यूटी में लगा हुआ था जिसके बाद से हूटर व लाइट नहीं उतारी है। इसके बाद तल्लीताल पुलिस ने से भारी भरकम का चालान काट दिया।
पुलिस के मुताबिक पीलीभीत के पर्यटक अपनी कार इनोवा Up 32HY1200 में हूटर बजाते हुए आ रहे थे जिसकी सूचना जैसे ही चीता मोबाइल शिवराज सिंह राणा को मिली डॉट पर उपरोक्त कार को रुकवा लिया गया और ,चालक रहमत हुसैन से जब पुलिस हूटर और पुलिस लाइट लगाने का कारण पूछा गया तब उसके द्वारा बताया गया ये गाड़ी चुनाव में लगी थी उसके बाद उसके द्वारा उसे उतारा ही नहीं गया, हूटर और पुलिस लाइट उतरवा कर चालक का एमवी एक्ट के अंतर्गत तल्लीताल पुलिस द्वारा भारी भरकम चालान किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!