25 February 2026

वाद विवाद प्रतियोगिता में बिरला विद्या मंदिर व नाटक मंचन एवं नृत्य प्रतियोगिता में मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर रहा अव्वल

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चन्द्रशेखर जोशी, प्रभागीय वनाधिकारी एवं निदेशक, नैनीताल वन प्रभाग/प्राणी उद्यान, नैनीताल के निर्देशन में प्राणी उद्यान, नैनीताल में चित्रकला, वाद विवाद, नाटक मंच एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि टी०आर० बीजूलाल, वन संरक्षक, दक्षिणी कुमाऊँ वृत्त, उत्तराखण्ड, नैनीताल एवं विशिष्ट अतिथि अनिल घिल्डियाल, प्रसिद्ध रंगकर्मी व कलाकार एवं प्रो० ललित तिवारी, वनस्पति विज्ञान, डी०एस०बी० कैम्पस, नैनीताल रहे। चित्रकला प्रतियोगिता तीन वर्गो में कराया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता का विषय प्रथम वर्ग के लिए हमारी धरती का रंगीन चित्र, द्वितीय वर्ग के लिए जल संरक्षण के तरीके, तृतीय वर्ग के लिए हमारी पृथ्वी की रक्षा में हमारी भूमिका रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 155 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 06 विद्यालयों के 24 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में सुश्री साक्षी रावत, उप प्रभागीय वनाधिकारी, नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बिरला विद्या मन्दिर, नैनीताल, द्वितीय स्थान पर मोहन लाल साह बाल विद्या मन्दिर, नैनीताल, तृतीय स्थान पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल रहा। प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धित रहा।
नाटक मंचन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 36 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण सम्बन्धित रहा। कार्यक्रम के निर्णायक अनिल घिल्डियाल, प्रसिद्ध रंगकर्मी व कलाकार रहे। नाटक मंचन तथा नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोहन लाल साह बाल विद्या मन्दिर, द्वितीय स्थान पर मोहन लाल साह बालिका विद्या मन्दिर, नैनीताल, तृतीय स्थान पर बिशप शॉ स्कूल, नैनीताल रहा। कार्यक्रम का संचालन श्री नवीन पाण्डे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री हेम चन्द्र गहतोडी, उप निदेशक, प्राणी उद्यान, नैनीताल, राजकुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी, नैनीताल, प्रमोद तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी, नैनीताल प्राणी उद्यान, धरम सिंह बोनाल, उप वन क्षेत्राधिकारी, नैनीताल प्राणी उद्यान, पुष्कर सिंह मेहरा, वन दरोगा, महेश सिंह मेहरा, वन दरोगा, खजान चन्द्र मिश्रा, वन दरोगा, अनुज काण्डपाल, बायोलॉजिस्ट, आनन्द सिंह सिस्टम एनालिस्ट, विक्रम सिंह मेहरा, फार्मासिस्ट एवं प्राणी उद्यान के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!