10 July 2026

बुरांश संस्था ने चलाया सफाई अभियान, निकाला भारी मात्रा में कूड़ा

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर बुरांश महिला स्वयं सहायता समूह, S3 फाउंडेशन, एनसीसी कैडेट्स द्वारा ठंडी सड़क और नंदा देवी मंदिर के पीछे बने वोट स्टैंड में सफाई अभियान किया गया जिसमें भारी मात्रा में कूड़ा निकला गया। साथ ही टीम द्वारा पर्यटकों और स्थानीय नाव चालकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बुरांश महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष कंचन जोशी द्वारा यह भी बताया गया कि समूह द्वारा समय-समय पर आगे भी लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान में लगभग 50 एनसीसी कैडेट्स और बुरांश महिला स्वयं सहायता समूह से कंचन जोशी, उमा भट्ट, उषा, नीलम, ज्योति और S3 फाउंडेशन से अजय कुमार, जय जोशी, बीना, दिया आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!