7 November 2026

माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मण्डल लगाएगा खड़ी बाज़ार में कैमरे, पालिका ईओ से की मुलाकात

Advertisement

नैनीताल। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पुनीत टंडन के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अतुल भंडारी से मिला और खड़ी बाज़ार में आवासीय क्षेत्र के साथ सौंदरीयकरण के बाद ख़ासा भीड़ और सीजन में पर्यटकों के देर रात तक होने से सुरक्षा और निगरानी के लिए हेतु कैमरे लगवाए जाने और और साथ ही आम जानकारी के लिए दो छोटे बोर्ड लगवाये जाने की अनुमति देने हेतु आवेदन दिया गया।
पुनीत टंडन ने साथ ही आग्रह भी किया गया की सौंदरीयकरण के बाद से रख रखाव की काफ़ी कमी है और कुछ बिजली की पोलो में बल्ब भी बदलवाने हैं। इसलिए इस पर ध्यान देने की आवयशकता है।
कैमरे की लागत खर्चा माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल स्वतः अपने सदस्यों के साथ मिलकर निर्वाह करेगा।