26 February 2026

विधायक सरिता आर्या ने सभी कार्यकर्ताओं व बूथ अध्यक्षों को दी बधाई, बांटी मिठाई लोकसभा चुनाव में नगर क्षेत्र से 2024 वोटो से बीजेपी रही आगे

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। विधायक सरिता आर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल चुनाव प्रचार में एवं सांसद अजय भट्ट की तेज तर्रार कार्यशैली से नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा में जनता ने आशीर्वाद और सहयोग देकर भारी मतों से अजय भट्ट को विजयी बनाया है उसके लिए क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमत से प्रदेश की पांचों सीट में भाजपा ने विजय हासिल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भाजपा सरकार के विकास कार्य इस जीत में मुख्य भूमिका में रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में एवं संगठन महामंत्री अजय कुमार के मार्गदर्शन में पन्ना प्रमुख स्तर एवं बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्वों का निर्वाह बखूबी किया है। यह प्रदेश में पांचों सीटों की जीत में सहायक रहा है। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में नैनीताल नगर से 2024 मतों से बीजेपी आगे रही है। इसके लिए मंडल अध्यक्ष समेत आनंद सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, अरविंद पडियार समेत सभी कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्षों को बधाई दी है।
नैनीताल विधानसभा में जीत के लिए मुख्यमंत्री एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं उसमें प्रमुख रूप से वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत जीर्ण क्षीर्ण 60 से भी अधिक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, वरिष्ठ नेता अरविंद पडियार, विमल बिष्ट, मोहित लाल,साह, मोहित रौतेला, हरीश राणा, लाल सिंह व बबीता शामिल रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!