23 October 2026

क्वालिटी बोट स्टैंड के बराबर के नाले से सीवर बहता हुआ समा रहा है नैनी झील में, जल संस्थान के अधिकारी बेखबर

pine-crest


नैनीताल। सीवर बहने की समस्या सभी जगह बनी हुई है लेकिन नालों के जरिए सीवर लगातार बह रहा है जो नैनी झील को प्रदूषित भी कर रहा है। इसी नैनी झील का पानी को पर्यटक व स्थानीय लोग भी पीते हैं। ऐसे में जल संस्थान विभाग हाथ पैर हाथ धरे बैठा है। क्योंकि नाले के जरिए सीवर बहता सबको नजर आ रहा है लेकिन कोई भी अधिकारी इस सीवर की समस्या को गंभीरता से नहीं लेता दिखाई दे रहा है।
बता दें कि मल्लीतात स्थित क्वालिटी बोट स्टैंड के बराबर से नाले में काफी समय से सीवर का गंदा पानी बहकर नैनी झील में समा रहा है। क्षेत्र के समाजसेवी बब्लू बोरा ने बताया कि यह सीवर काफी समय से बह रहा है लेकिन विभाग में शिकायत करने के बावजूद भी सीवर लगातार बह रहा है और कोई भी अधिकारी व कर्मचारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है।पिछले दिनों भी अंकित चंद्रा ने भी विभाग में शिकायत की थी लेकिन सीवर की समस्या जस की तस बनी हुई है।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!