17 April 2026

नैनीताल में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर पाषाण देवी मंदिर में हुआ हवन और सुंदरकांड, बांटा गया हलवे का प्रसाद, वीडियो कॉल के जरिए भाजपाईयों ने दी बधाई,

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल।भाजपा मण्डल नैनीताल द्वारा
सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल,पूर्व सांसद नैनीताल-ऊधमसिंहगर, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। इस शुभ अवसर पर उनकी लम्बी आयु की कामना के लिए मां पाषाण देवी मंदिर तल्लीताल, नैनीताल में हवन और सुंदरकांड का आयोजन किया गया। हवन पाषाण देवी मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट व सुंदरकांड का पाठ आयुष भंडारी की टीम द्वारा सभी मौजूद भाजपाइयों के साथ किया गया। उसके बाद हलवे का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर नैनीताल विधायक सरिता आर्या और उत्तराखंड मंडी

परिषद के प्रदेश के अध्यक्ष डा. अनिल कपूर (डब्बू) ( राज्य मन्त्री, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला, भाजपा नेत्री विमल अधिकारी, दीपिका बिनवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, वरिष्ठ नेता अरविंद पडियार, प्रोफेसर ललित तिवारी, दया किशन पोखरिया, डॉ भुवन आर्य,पान सिंह खनी, संतोष कुमार, हरीश राणा, विश्व केतु वैद्य, बहादुर रौतेला,विकास जोशी, आयुष भंडारी, लाल सिंह, कनिका रावत राणा आदि मौजूद रहे।मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!