सेवानिवृत्त राजकीय कल्याण एसोसिएशन का शिष्टमंडल मिला जिलाधिकारी से, ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए सौंपा ज्ञापन

नैनीताल। सेवानिवृत्त राजकीय कल्याण एसोसिएशन का शिष्टमंडल ने वरिष्ठ नागरिकों एवं शहर की जीवंत समस्याओं को दूरस्त किए जाने हेतु जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।
संगठन के महामंत्री बहादुर सिंह सिंह बिष्ट ने बताया कि संगठन की पूर्व बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पेंशनर्स तथा शहर की जीवंत समस्याओं के निराकण के लिए एक ज्ञापन जिलाधिकारी नैनीताल को सौपा गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सकारात्मक रुख अपनाते हुए ज्ञापन में जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निदान करने का आश्वासन शिष्टमंडल को दिया गया।
श्री बिष्ट ने बताया की ज्ञापन में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हेतु पुलिस थानों में पृथक से हेल्प लाइन बनाने, शहर के चिन्हित स्थान विशेषतया राज भवन से डीसीबी को जाने वाले मार्ग, आयार पाटा को पुरानी शराब भट्टी से जाने वाला मार्ग, सात नंबर रामलीला ग्राउंड से स्नो व्यू मंदिर मार्ग, रॉयल होटल एस का मोहन को चौराहा से चढ़ाई वाले मार्ग एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन से 12 पत्थर मार्ग पर पुलिस गश्त एवं आकस्मिक छापा कार्रवाई के जाने हेतु, वरिष्ठ नागरिकों को निजी एवं राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधा प्राथमिकता के आधार पर वरीयता दिए जाने एवं चिकित्सालयों में चिकित्सा सुविधा प्राथमिकता के आधार पर वरीयता दिए जाने एवं चिकित्सालय में प्रथम पंजीकरण काउंटर केवल वरिष्ठ नागरिक हेतु नोटिस बोर्ड लगवाये जाने , कार्मिक के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों को प्राथमिकता के आधार पर प्रति हस्ताक्षर किए जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करने, गोल्डन कार्ड योजना में निहित प्रावधानों का पालन करने, नैनीताल शहर की यातायात व्यवस्था अत्यधिक अनियंत्रित होने से सबसे अधिक वरिष्ठ नागरिक वह बच्चे प्रभावित हो रहे हैं शहर में वन वे का नियम सख्ती के साथ लागू करने, सहित कई समस्याएं सम्मिलित थी।
शिष्टमंडल में मंजू बिष्ट, लक्ष्मण रावत, रेखा त्रिवेदी, त्रिलोक रौतेला, गिरीश जोशी, नरेंद्र रावत, त्रिलोक सिंह रौतेला , ललित पांडे, यतेंद्र कुमार शाह, सुनील शाह तथा नरेंद्र सिंह रावत सहित कई सदस्य उपस्थित थे।













