नैनीताल में हरेला महोत्सव एवं कुमाऊँनी लोक नृत्य प्रतियोगिता19 जुलाई को, लेक सिटी वेलफेयर क्लब तैयारी में जुटा, मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा व विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या होगीं

नैनीताल। हरेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर
लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 जुलाई को सुबह 10 बजे से सी.आर.एस.टी. इंटर कॉलेज, नैनीताल में हरेला महोत्सव एवं कुमाऊँनी लोक नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा।
क्लब की सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रगति जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। कार्यक्रम के प्रथम चरण में कुमाऊँनी लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी। इसमें
प्रथम वर्ग -5 से 9 वर्ष
द्वितीय वर्ग- 10 से 16 वर्ष,
तृतीय वर्ग- 17 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकेंगे।
प्रत्येक वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹2100, द्वितीय ₹1500, तृतीय ₹1100 तथा सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में संस्कृति विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी, जिनमें उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति एवं लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।
बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा तथा विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या होंगी।
बैठक में क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रगति जैन, सह-संयोजक विनीता पांडे, रानी साह, टुषि साह, उपाध्यक्ष दीपा पांडे, उप सचिव रमा लोहानी, दीपिका बिनवाल, कंचन जोशी, कोषाध्यक्ष रमा भट्ट, अनुराधा भट्ट, भावना साह, सीमा सेठ, जीवंती भट्ट, हेमा भट्ट, मंजू बिष्ट, गीता साह, जूही अग्रवाल, निवेदिता मेहरोत्रा एवं प्रेमा अधिकारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने हेतु अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक प्रतिभागियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की।













