6 September 2026

एकॉर्न स्कूल में मनाया बच्चों ने हरेला पर्व, प्रधानाचार्या आशा ने बच्चों को दी हरेला पर्व की विस्तृत जानकारी,

0
pine-crest

नैनीताल। एकॉर्न स्कूल में उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोक-पर्व ‘हरेला’ बेहद उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सुबह की विशेष प्रार्थना सभा में बच्चों को हरेला पर्व के सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या आशा आर्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हरेला केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और धरती को हरा-भरा रखने का हमारा सामूहिक कर्तव्य है। इस उपलक्ष्य में अध्यापिका हिना व निकिता भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!