28 February 2026

बरसात का पानी सीवर लाईनों से जोड़ना सही नहीं- दिनेश आर्याबगड़ पेयजल योजना को मिली मंजूरी, कई गांवों को मिलेगा लाभ

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश आर्या ने कहा कि वर्तमान में जल जीवन मिशन योजना का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दिशा निर्देशन में पूरे देश में काम हो रहा है, उन्होंने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा

कि नैनीताल को छोड़ जिले के भवाली व भीमताल में अबकी बार गर्मियों में पेयजल की काफी परेशानी हुई, उन्होंने कहा कि भविष्य में परेशानी न हो इसके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। भवाली में पेयजल के साथ ही सीवर की भी समस्या है। नैनीताल शहर में वर्षभर सीवर लाईनों के ओवर फ्लो होने के सवाल पर आर्य ने कहा कि यहां पर अधिकांश लोगों ने बरसात का पानी सीवर लाईन से जोड़ दिया है जो कदापि ठीक नहीं है। कहा कि बारिश के दौरान सीवर लाईनों के
ओवर फ्लो होने की मुख्य वजह यही है। कहा कि उन्होंने अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि बगड पेयजल योजना को लेकर जो तकनीकी अडचने आ रही थी उन्हें अब दूर कर लिया गया है। कहा कि इस योजना की स्वीकृति के बाद कई गांवों के लोगों को योजना का लाभ मिल पायेगा। आर्य ने कहा कि एडीबी की ओर से जो पानी के नए मीटर लगाए गए हैं उनमें कई खामियां नजर
आ रही हैं उन खामियों को दूर करने के लिए भी संबंधित विभागों के अधिकारियों के निर्देश दे दिए गए हैं। आर्य ने कहा कि वर्तमान में जिले में नाले व धारे जो सूख गए थे उन्हें पुर्नजीवित करने के लिए नगर ह पालिकाओं की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही जल संस्थान व निगम की ओर से भी पहल की जा रही है। इससे पूर्व आर्य ने नैनीताल क्लब में जल संस्थान तथा जल निगम तथा एडीबी समेत अन्य अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर जल जीवन मिशन के बारे में कई दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता विपिन चौहान, अशोक प्रजापति, दलीप सिंह बिष्ट, पल्लवी चौधरी, त्रिवेंद्र जोशी, महेंद्र सिंह समेत सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भावना मेहरा, भूपेंद्र बिष्ट, अरविन्द पडियार, केके शर्मा,लाल सिंह बिष्ट, पान सिंह खनी, मनोज जोशी, नितिन कार्की, पंकज आर्या, विश्वकेतु वैध, सुधांशु जोशी, विक्रम रावत आदि मौजूद थे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!