18 June 2026

दुर्गा पूजा कमेटी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन,बहादुर सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष व उमेश मिश्रा को मिली महासचिव की जिम्मेदारी

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बहादुर सिंह बिष्ट को अध्यक्ष व महासचिव पद पर उमेश मिश्रा को सर्व सम्मति से चुना गया।
दुर्गा पूजा कमेटी की आम बैठक का आयोजन रविवार को गोवर्धन हाल की सेवा समिति में सुरेश चंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 2023 -24वित्त आय ब्यय का लेखा-जोखा सदन के सामने प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट , वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार को नियुक्त किया गया। संरक्षक कमेटी में सुरेंद्र चंद्र चौधरी ,प्रेम कुमार शर्मा ,विनोद चंद्र पंत, दीपचंद गुरुरानी, चंदन कुमार दास को बनाया गया।
इस दौरान पीके शर्मा ,दिनेश चंद्र भट्ट, राजीव वर्मा, शिवराज नेगी, विकाश वर्मा, भास्कर बिष्ट , भास्कर महतोलिया ,मंजू रौतेला, सावित्री सनवाल, मुन्नी तिवाड़ी, मनोज सिंह बिष्ट , शीतल तिवाड़ी, डॉ सरस्वती खेतवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!