18 June 2026

चेतन ने लोकेश को हराया और 15 रेड स्नूकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नैनीताल मालरोड स्थित नैनी बिलियर्ड्स और स्नूकर पार्लर में 15 रेड स्नूकर प्रतियोगिता संपन्न हुई। स्नूकर प्रतियोगिता में नगर के 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्नूकर का फाइनल मैच चेतन आहूजा और लोकेश साह के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में चेतन ने बेस्ट ऑफ फाइव के सेट में 3-1 से लोकेश को हराकर जीत हासिल कर 15 रेड स्नूकर की ट्रॉफी अपने नाम की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!