26 February 2026

हाथों में लगे मेहंदी, सिर पर सजे ताज, अब देरी काहे की जल्दी करो अपना पंजीकरण शामिल हो जाओ प्रतियोगिता में,नैनीताल में गोल्डी मेहंदी रचे मेरे हाथ प्रतियोगिता 1 सितंबर को, 300 लोगों ने अभी तक कराया पंजीकरण,लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में प्रतियोगिता होगी आयोजित

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की गोल्डी मेहंदी प्रतियोगिता को लेकर नगर में भारी उत्साह है। प्रतियोगिता के लिए अभी तक 300 से अधिक लोगों का पंजीकरण हो चुका है।


बैठक क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढौडियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई । कार्यक्रम संयोजक दीपिका बिनवाल ने बताया 1 सितंबर को गोवर्धन हाल में होने वाली गोल्डी मेहंदी रचे मेरे हाथ प्रतियोगिता को लेकर नगर में भारी उत्साह है अभी तक 300 लोगों ने अपना पंजीकरण करा लिया है पंजीकरण की अंतिम तारीख 31 अगस्त है क्लब की सचिव दीपा पांडे ने बताया प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जाएगी जूनियर वर्ग कक्षा 5 से 8 तक, सीनियर वर्ग 13 साल से ऊपर है। प्रतियोगिता के प्रायोजक डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने बताया पिछले 13 वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। गोल्डी मसाले द्वारा प्रत्येक प्रतिभागियों को मेहंदी कौंन दिए जाएंगे और प्रतियोगिता में कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रतियोगिता के मध्य में क्विज प्रतियोगिता और तोल मोल के बोल कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। प्रतियोगिता में निर्णायक श्रीमती स्नेहा अग्रवाल एवं राखी अग्रवाल व पायल अग्रवाल होगी। कार्यक्रम की सहसंयोजक रमा भट्ट ने बताया की कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरिता आर्या होंगी और विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान की पत्नी उर्मिला चौहान होंगी। बैठक में रानी साह, हेमा भट्ट, मीनू बुधलाकोटी, अमिता शाह, सीमा सेठ, तनु सिंह, लीला राज, सरिता त्रिपाठी और डॉ प्रगति जैन, डॉ पल्लवी,कविता त्रिपाठी, विनीता पांडे, प्रेमा अधिकारी आभा साह, जीवंती भट्ट, मंजू बिष्ट, गीता साह, प्राची आर्या, प्रभा पुंडीर, कंचन जोशी, कविता जोशी, दया कुंवर, मधुमिता, पुष्पा कांडपाल, सरस्वती शिराला, अमिता साह शेरवानी, रेखा पंत, रेखा जोशी आदि सदस्य उपस्थित थे।
बैठक का संचालन क्लब की सचिव दीपा पांडे ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!