17 February 2026

राज्य की भाजपा सरकार दे रही है अपराधों को संरक्षण-अनुपम कबड्वाल,कांग्रेसियों ने एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। उत्तराखंड में महिलाओं और मासूम बच्चों के साथ बढ़ते दुष्कर्म, हत्या तथा गैंगरेप जैसे जघन्य अपराधों के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने जिला मुख्यालय नैनीताल में एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि देश के अलावा नैनीताल जिले की बात करें तो जिले में निजी स्कूली छात्रा के साथ ऑटो में बलात्कार और मासूम से 1 अगस्त को दुष्कर्म की कोशिश,


स्कूल की छात्राओं से छेडखानी व अभद्रता जैसे गम्भीर मामले आम बात हो चुकी है लेकिन राज्य की भाजपा सरकार महिलाओं तथा बच्चों के साथ हुए शारीरिक शोषण व बलात्कार और हत्या पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुई है। कबडवाल ने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य की भाजपा सरकार इन अपराधों को संरक्षण दे रही है। कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड में जिस प्रकार राज्य सरकार की ओर
से सबूतों को मिटाने का काम किया गया। जिन वीआईपी का नाम पीडिता की मां ने लिया वह सब भाजपा के पदाधिकारी हैं। लेकिन राज्य सरकार ने उनकी जांच कराना उचित नहीं समझा। कहा कि नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल महिलाओं, मासूम बच्चों के प्रति होने वाले जघन्य अपराध बलात्कार व हत्या व सामूहिक बलात्कार जैसी घटनाओं की कठोर निन्दा करती है और बिगड़ती कानून व्यवस्था व अराजकता के लिए राज्य
सरकार की भाजपा सरकार की नाकामियों व लापरवाही को जिम्मेदार मानती है। उन्होंने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से गुजारिश करते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार महिलाओं, बच्चों तथा मासूमों के प्रति होने वाले जघन्य अपराधों, हत्या, बलात्कार व सामूहिक बलात्कार को रोकने में पूर्णतया विफल रही है, जिस कारण उत्तराखण्डवासियों में अपने मासूमों के प्रति चिन्ता का माहौल व्याप्त है। कहा कि वह मामले में हस्तक्षेप करते हुए राज्य सरकार को बिगड़ती कानून व्यवस्था, अराजकता, महिला व मासूमों के प्रति जघन्य अपराधों पर रोक लगाने के लिए निर्देशित करें। ज्ञापन देने वालों में मुन्नी तिवारी, डॉ. महेंद्र सिंह पाल, कमलेश तिवारी, राजेंद्र व्यास, डॉ. सरस्वती खेतवाल, हरीश भट्ट, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, कैलाश अधिकारी, रईशा, लता, तरुण, भगवत जंतवाल, बंटू आर्य, शार्दूल नेगी, संदीप जलाल, सुन्दर सिंह मेहरा व आयूष आर्या आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!