13 February 2026

राजकीय सेवानिवृत्त पेंशनर्स वैलफेयर संघ की हुई बैठक, विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा,जल्द ही संगठन की ओर से निर्धन छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। राजकीय सेवानिवृत्त पेंशनर्स वैलफेयर संघ की बैठक में कई समस्याओं पर विचार विचार-विमर्श किया गया। बैठक में तय किया गया कि शीघ्र ही निर्धन छात्र छात्राओं को संगठन की ओर से सम्मानित किया जायेगा । बैठक में संगठन ने पेशन राशिकरण की राशि की कटौती को 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष 8 माह किये जाने की प्रबल पैरवी की गयी। संगठन ने कहा पंजाब हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा इस संबंध में निर्णय पारित किया जा चुका है इसे राज्य में भी लागू किया जाय। संगठन ने गोल्डन कार्ड के तहत दी जाने वाली सुविधाएं वी डी पांडे चिकित्सालय द्वारा नहीं दिये जाने पर रोष व्यक्त किया गया । बैठक की अध्यक्षता मंजू बिष्ट संचालन सचिव बहादुर सिंह बिष्ट ने किया। बैठक में संरक्षक जी सी उप्रेती त्रिलोक रौतेला, उमेश जोशी, केदार राठौर, केएस कार्की, मंजूर हुसैन, निर्मल पांडे, नरेंद्र सिंह रावत, होशियार महरा, प्रगति साहब, ललित पांडे ,सुनील साह, पुष्कर बिष्ट, लक्ष्मण नेगी, एल के ठुस्सू, दीपक साहू, हर सिंह भैसोड़ा, चन्द्र कान्हा, विनीता बिष्ट, रेखा त्रिवेदी, जानकी आर्या आदि उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!