17 February 2026

नंदा देवी महोत्सव में दुकानों व झूलों का टेंडर 90 लाख में ठाकुर जी इंटरप्राइजेज के नाम छूटा

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका परिषद द्वारा
नंदा देवी महोत्सव में लगने वाली दुकानों व झूलों का टेंडर आखिरकार आज सोमवार को ठाकुर जी इंटरप्राइजेज के नाम छूटा।


बता दे की 8 से 15 सितंबर तक आयोजित नंदा देवी महोत्सव के लिए डीएसए मैदान में लगने वाली दुकानों के निर्माण व झूलों के लिए बीते शनिवार को हुई टेंडर प्रक्रिया के दौरान वंदना अग्निहोत्री, ठाकुर जी इंटरप्राइजेज और रमेश सजवाण के आवेदन टेक्निकल बिट में पास हुए थे जबकि शिवशक्ति इंटरप्राइजेज और आबिद इलेक्ट्रिकल का आवेदन निरस्त कर दिया गया था। सोमवार को प्रशासक केएन गोस्वामी, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश राणा, ईओ पूजा चंद्रा सहित टीम के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में फाइनेंसियल बिट खोली गई। झूलों व दुकानों के निर्माण के लिए 70 लाख रुपये बेस प्राइज रखी गयी थी। जिसमें रमेश सजवाण द्वारा 86 लाख 51 हजार रुपये, वंदना अग्निहोत्री ने 84 लाख 11 हजार रुपए तथा ठाकुर जी इंटरप्राइजेज द्वारा 90 लाख 11 हजार एक सौ 11 रुपये डाली गई थी। जिसके बाद कमेटी द्वारा नंदा देवी महोत्सव में झूलों और दुकानों के टेंडर ठाकुर जी इंटरप्राइजे के नाम किया गया।

वर्ष 2023 में नंदा देवी महोत्सव के लिए झूलों व दुकानों के लिए रमेश सिंह सजवाण का 69 लाख रुपये में टेंडर हुआ था।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!