2 March 2026

नैनीताल के पिटरिया क्षेत्र में गुलदार फंसा पिंजरे में, क्षेत्र के लोगों ने ली राहत की सांसनिवर्तमान सभासद भगवत रावत ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की की थी मांग

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल । नैनीताल पॉलिटेक्निक के आसपास पिटरिया, चूना भट्टी के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से गुलदार का आतंक बना हुआ था। गुलदार के दहशत से लोगों का शाम ढलते ही निकलना दुभर हो गया था। निवर्तमान सभासद भगवत रावत ने क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की थी। जिस पर विभाग ने आज ही पिंजरा लगाया और शाम को पिंजड़े में गुलदार फंस गया । जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।


इस क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की धमक देखी जा रही थी । जिससे स्थानीय लोग शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे थे। इस बारे में क्षेत्र के निवर्तमान सभासद भगवत रावत ने नैनीताल के प्रभागीय वनाधिकारी को अवगत कराते हुए गुलदार को पकड़ने की मांग की थी। जिसके बाद नैनीताल के रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त की तो वहां गुलदार की मौजूदगी की पुष्टि हुई । जिसके बाद डी एफ ओ ने प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव से गुलदार को पकड़ने हेतु पिंजड़ा लगाने की अनुमति मांगी । यह अनुमति मिलने के बाद आज शाम पिंजड़ा लगाया गया । जिसमें एक मुर्गी रखी गई थी । गुरुवार की शाम होते ही गुलदार मुर्गी के लालच में पिंजड़े में फंस गया । जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई । वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। निवर्तमान सभासद भगवत रावत ने नैनीताल के डी एफ ओ, वन क्षेत्राधिकारी व अन्य कर्मियों की ततपरता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!