7 February 2026

मां नंदा सुनंदा की मूर्ति निर्माण के बाद साज सज्जा कार्य हुआ शुरू, देर रात्रि मेंडोले में विराजमान होगी मां नंदा सुनंदा की मूर्ति,श्री राम सेवक सभा में हुई स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित श्री नंदा देवी महोत्सव में आज कदली वृक्ष बांस के साथ मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण लोक पारंपरिक कलाकारो द्वारा मूर्ति निर्माण किया गया । चंद्रप्रकाश साह ,गोधन सिंह ,हीरा सिंह ,भुवन बिष्ट , ललित साह , आरती सम्मल ,मोनिका साह ,भारती , हरीश पंत ,अमर साह ,दीप गुरुरानी ,भोला ,द्वारा रंगो से मूर्ति को साकार रूप दिया । कल अष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में मुर्तिं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी । विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने मूर्ति निर्माण के लोक पारंपरिक से बात चीत की तथा मूर्ति निर्माण के जानकारी ली तथा सीधा प्रसारण में उत्तराखंड वाशियो नंदा देवी पर्व की बधाई दी । उन्होंने कहा मां नंदा उत्तराखंड कुल देवी जो यहां के लोगो के व्यहार से दिखता है। सभा भवन में हुई लोकगीत में प्रथम मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर हर्षिता गुसाईं ,द्वितीय निशांत पाल सेंट जॉन पब्लिक स्कूल , तृतीय वैष्णवी गुसाईं रमा मांटेसरी ,तथा मयंक बुधलाकोटी, सेंट जॉन्स स्कूल तथा तनिष्का पंत बीएसएसवी को सांत्वना पुरुस्कार दिया गया। क्विज में बीएसएसवी गर्ल्स प्रथम ,सेंट जॉन स्कूल तथा एमएल साह बाल विद्या मंदिर द्वितीय तथा बीएसएसवी बॉयज तृतीय रहे ।कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट ,प्रो ललित तिवारी , मीनाक्षी कीर्ति ,नवीन पांडे ने किया । निर्णायक ब्रजमोहन जोशी,कैलाश जोशी रहे ।पुरुस्कार गिरीश जोशी , मनोज साह राजेंद्र लाल साह ,जगदीश बावड़ी ,ललित साह ने दिए। आशीर्वाद क्लब ने पुरुस्कार प्रदान किए ।इस अवसर पर नीलू एलेहंस,निधि कंसल ,गीता साह तारा बोरा ,नीलम जोशी , विक्रम रावत आदि उपस्थित रहे ।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!