1 February 2026

नैनीताल में डांसिंग स्टार डांस प्रतियोगिता 5 नवंबर को,
प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित होगी,
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागी दिए गए नंबर पर करें संपर्क

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। बुराश महिला स्वयं सहायता समूह नैनीताल द्वारा 5 नवंबर को नैनीताल डांसिंग स्टार डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। समूह की अध्यक्ष कंचन जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता 3 वर्गों में आयोजित की जाएगी, जिसमें जूनियर वर्ग, सब जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग होगा ।इसके साथ ग्रुप डांस भी आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 10:30 बजे से कैंट प्राथमिक  विद्यालय नैनीताल में संपन्न होगी। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि क्षेत्र की विधायक सरिता आर्या और कैंट सी ओ तथा विशिष्ट अतिथि डॉ अजय रावत, राजीव लोचन साह ,कविता गंगोला, जीवन्ती भट्ट, डॉ प्रगति जैन होंगी।विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार दिया जाएगा, और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे । प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में काफी उत्साह है अभी तक विभिन्न वर्गों में 80 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं । इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में जय जोशी ,अजय कुमार, सुनील, ज्योति दुर्गापाल , रवि कुमार, दीपा पांडे, हिमांशु पांडे जुटे हुए हैं। प्रतियोगिता की अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर 971959095,
संपर्क कर सकते हैं।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!