29 October 2026

राहुल पर आपत्तिजनक बयान पर भड़के नेता प्रतिपक्ष,सत्ताधारी दल का यह व्यवहार लोकतंत्रका एक अशिष्टतमउदाहरणः यशपाल

राहुल पर आपत्तिजनक बयान पर भड़के नेता प्रतिपक्ष,सत्ताधारी दल का यह व्यवहार लोकतंत्रका एक अशिष्टतमउदाहरणः यशपाल
pine-crest

नैनीताल। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के नेताओं द्वारा जारी किए जा रहे हिंसक और अपमानजनक बयानों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में भाजपा के विधायकों और मंत्रियों ने राहुल गांधी के खिलाफ अनैतिक बयानबाजी की है, जिसमें उन्हें नंबर एक आतंकवादी कहा गया है। आर्य ने कहा, भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के मंत्री और केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री ने राहुल गांधी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महाराष्ट्र में एक विधायक ने उनकी जुबान काटने वाले को 11 लाख रुपए

राहुल पर आपत्तिजनक बयान पर भड़के नेता प्रतिपक्ष,सत्ताधारी दल का यह व्यवहार लोकतंत्रका एक अशिष्टतमउदाहरणः यशपाल


का इनाम देने की घोषणा की है, जबकि एक भाजपा नेता ने उन्हें धमकी दी है कि उनका हश्र उनकी दादी जैसा होगा। उन्होंने याद दिलाया कि राहुल गांधी की दादी और पिता शहीद हुए हैं और उनके परदादा ने इस देश की आजादी के लिए बलिदान दिया। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से मुंबई तक यात्रा की है ताकि देश की एकता सुनिश्चित हो सके। श्री आर्य ने भारतीय संस्कृति के अहिंसा, सद्भाव आप प्रेम के सिद्धांतों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे नायकों ने इन मूल्यों को राजनीति में मानक के रूप में स्थापित किया था। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ताधारी दल का यह व्यवहार लोकतंत्र का एक अशिष्टतम उदाहरण है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे राहुल गांधी से डरते हैं क्योंकि उन्होंने उनकी योजनाओं को विफल किया है और वे दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, युवाओं और किसानों की आवाज उठाते हैं। आर्य ने भाजपा से सवाल किया, क्या वे इस हिंसा और नफरत का समर्थन करते हैं? भाजपा उन नेताओं को पार्टी से क्यों नहीं निकाल रही है जो विपक्ष के नेता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं? उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति इससे अधिक निम्न स्तर पर नहीं गिर सकती।

error: Content is protected !!