6 February 2026

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाइयों ने किया उन्हें याद, लतिका भंडारी, गौरव सिंह व दीपशिखा को विधायक सरिता आर्या द्वारा किया गया सम्मानित

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर
आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मण्डल नैनीताल द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय, पार्क मल्लीताल, नैनीताल में दीप जलाकर उनको याद कर श्रृद्धासुमन अर्पित किया जिसमें मुख्य अतिथि नैनीताल की विधायक सरिता आर्या रही । उक्त कार्यक्रम बाजार वार्ड की बूथ संख्या 87 की अध्यक्ष भारती कैड़ा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के दौरान गौरव सिंह नयाल जो कि इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं,दीपाली थापा जो की जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियन रही हैं तथा लतिका भंडारी जो की एशियन चैंपियनशिप मेडलिस्ट और कॉमनवेल्थ गेम्स में चैंपियन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नाम कमाया है उन तीन होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।


उक्त कार्यक्रम में अरविंद सिंह पडियार,मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट, मिडिया प्रभारी विक्रम सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेत्री शांति मेहरा, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता गंगोला, जिला सहसंयोजक व्यापार प्रकोष्ठ के आशीष बजाज, जीवंती भट्ट, ज्योति ढौंडियाल,कलावती असवाल, दीपिका बिनवाल, मनोज पवार,संतोष साह, संतोष कुमार,मीरा बिष्ट,मनोज कुमार,भारती कैड़ा,अतुल कुमार,दया किशन पोखरिया,अरुण कुमार,रितुल कुमार,हरीश राणा,नितिन कार्की,शैलेन्द्र सिंह बिष्ट,राजू सिंह बिष्ट, डॉ मोहित रौतेला,नवीन जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, ललित तिवारी,कैलाश रौतेला,रईस खान,मनोज साह जगाती, विकास जोशी,नीमा भंडारी, शैलेश बिष्ट,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद पडियार ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!