9 February 2026

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक आशीष बजाज के नेतृत्व में शिष्टमंडल मिला जिलाधिकारी से, बताई समस्याएं

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक आशीष बजाज के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी वंदना सिंह से मिला और उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक आशीष बजाज ने बताया कि पिछले 3 वर्षों से बड़ा बाजार का सौंदर्यकरण रुका पड़ा है उन्होंने इसे शीघ्र शुरू करवाने की मांग की। जिलाधिकारी ने शिष्टमंडल को अवगत कराया की एक महीने के भीतर बड़ा बाजार के सौंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा । भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने जिला अधिकारी के समक्ष गाइडों के सत्यापन की मांग प्रमुखता से रखी उन्होंने नगर में केवल 50 गाइडों को चिन्हित करने की मांग की। जिलाधिकारी ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया की नगर में 50 गाइड को ही चिन्हित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि नगर में पार्किंग के लिए कई जगहों को चिन्हित किया जा रहा है जिसमें जल्दी ही पार्किंग के निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। शिष्टमंडल में संतोष साह, अरविंद पडियार, मोहित साह, भूपेंद्र बिष्ट, शैलेंद्र साह, भगवत रावत, अतुल पाल, दया किशन पोखरिया, विक्रम राठौर, शैलेश बिष्ट, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!