13 February 2026

नैनीताल में बालिकाओं में बढ़ रहा है रामलीला में मुख्य पात्रों का पाठ खेलने का क्रेज,राम, लक्ष्मण, सीता, भरत व शत्रुघ्न के मुख्य पत्रों में दिखाई देगी बालिकाएं, एक घर की चार बहनें रामलीला में निभा रही है किरदार3 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। पहली शरद नवरात्रि से जगह-जगह राम लीला शुरू हो जाती है। कल यानी 3 अक्टूबर से नैनीताल में श्री राम सेवक सभा में होने वाली रामलीला में पहली बार मुख्य किरदारों में बालिकाओं का किरदार रहेगा। जिसमें राम, लक्ष्मण, सीता, भारत व शत्रुघ्न के पाठ बालिकाएं ही निभा रही हैं । राम की भूमिका में अनुष्का कोहली जो पहले लगभग 10 वर्षों से सीता बनती थी अब इस बार राम की भूमिका में दिखाई देंगी । इसके अलावा दिव्या कोहली लक्ष्मण, हर्षिता गोसांई सीता
की भूमिका में दिखाई देंगी।
इनके अलावा रामलीला में अन्य पत्रों में जैसे कि कैक ई और सूर्पनखा के पत्रों में एक ही घर की दोनों बहने श्रुति कोहली और अराधना कोहली निभा रही हैं । श्रुति कोहली सूर्पनखा

के अलावा मंथरा व सुलोचना का किरदार निभा रही हैं। अराधना कोहली कैकई व शबरी के पात्र में दिखाई देगी।
लक्ष्मण के पात्र में दिव्या कोहली पहले सूर्पनखा का पाठ करती थी इस बार उसे लक्ष्मण का पाठ दिया गया है। श्री राम सेवक सभा की रामलीला में एक ही घर की चार बहनें मुख्य पात्रों में दिखाई देंगी।
ऐसा माना जा रहा है कि श्री रामलीला में बालिकाओं के मुख्य पात्रों में बालिकाओं का क्रेज और अधिक बढ़ता जा रहा है। जिससे रामलीला में बालिकाएं ही ज्यादा से ज्यादा पात्रों में भाग ले रही हैं। पहले दिन होने वाली रामलीला में नारद मोह, रावण वर प्राप्ति पुत्रेश्वरी (यज्ञ राम जन्म), सीता जन्म, सुभाओ का वध, मारीच युद्ध, ताडिका वध, अहिल्या उद्धार आदि का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा रामलीला मंचन के दौरान कई नाटकों का मंचन किया जाएगा जिसमें वासु की विजय मुख्य नाटक होगा। इसमें मेघनाथ द्वारा स्वर्ग पर आक्रमण कर इंद्र को हराने की कथा है। साथ ही वासु की विजय प्राप्त कर सुलोचना से विवाह मंचन किया जाएगा। श्री राम सेवक सभा में जून माह से चल रही तालीम में संयोजक मिथिलेश पांडे, सह संयोजक गिरीश चंद्र भट्ट, उप संयोजक सतीश पांडे, हारमोनियम में अजय कुमार, तबले में राहुल जोशी द्वारा पात्रों को बखूबी से प्रशिक्षण दिया गया है।
श्री राम सेवा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाडी, विमल चौधरी, मुकेश जोशी मंटू, देवेंद्र लाल साह, विमल साह, अशोक साह, भुवन बिष्ट, गिरीश जोशी, घनश्याम लाल साह, राजेंद्र लाल साह, मदन मेहरा, प्रो. ललित तिवारी आदि लोग तैयारी रामलीला की तैयारी में जुटे हुए हैं।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!