16 September 2026

नैनीताल के दिव्यांश‌ कुमार ने NCHM JEE-2026 की परीक्षा में 3547 आल इंडिया रैंक पाकर अपने स्कूल का किया नाम रोशन,महिला कांग्रेस की मीडिया प्रभारी का है बेटा

0
pine-crest

नैनीताल। सेंट जेवियर्स स्कूल के होनहार छात्र दिव्यांश कुमार ने NCHM JEE-2026 की परीक्षा उत्तीर्ण कर आल इंडिया रैंक 3547 पाकर अपने स्कूल और माता पिता का नाम रोशन किया है। अब दिव्यांश कुमार ने दिल्ली के होटल प्रबंधन संस्थान-अशोक
भारत पर्यटन विकास लिमिटेड की एक ईकाई (भारत सरकार का उपक्रम) में एडमिशन हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।
बचपन से दिव्यांश‌ कुमार मेधावी रहा है। उसने नैनीताल के सेंट जेवियर्स स्कूल से हाईस्कूल व इंटरमीडिऐट की परीक्षा अच्छे अंको के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी।
दिव्यांश कुमार की माता लता तरुण महिला कांग्रेस में मीडिया प्रभारी के पद पर है और उसके पिता तरुण कुमार आलसेंटस कालेज में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!