16 September 2026

नैनीताल के सासंद प्रतिनिधि गोपाल रावत बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पार्टी पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं ने दी बधाई,

0
pine-crest

नैनीताल। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सासंद प्रतिनिधि गोपाल रावत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाऐ जाने पर जिला और मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की नई जिम्मेदारी मिलने पर गोपाल रावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व सांसद अजय भट्ट व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, नैनीताल विधायक सरिता आर्या का आभार जताया है। गोपाल रावत के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर दर्जा मंत्री शांति मेहरा, दिनेश आर्या, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मंडी परिषद के सलाहकार समिति सदस्य मनोज जोशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता शाह, अरविंद पडियार समेत सभी मोर्चा के पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!