10 August 2026

नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन 30 अगस्त को, प्रतियोगिता में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 15 अगस्त,रन टू लिव संस्था का इस वर्ष 15 वां सत्र, विजेताओं को 5 लाख 50 हजार के पुरस्कार होगें वितरित

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल । नैनीताल मानसून मैराथन 30 अगस्त से शुरू हो रही है। आयोजक संस्था रन टू लिव ने मैराथन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त रखी गई है। प्रतियोगिता में विदेश से भी प्रतिभागी प्रतिभाग करने की संभावना बनी हुई है।
रन टू लिव संस्था ने इस वर्ष पांच लाख पचास हजार रुपये के पुरस्कार रखें गए हैं। नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन का यह 15 वाँ सत्र है। प्रतियोगिता के लिए रन टू लिव संस्था के आयोजक सचिव अंतर्राष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी ने बताया कि मानसून माउंटेन मैराथन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया प्रतियोगिता में इस वर्ष 1500 से अधिक धावकों की भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता में ओपन वर्ग, वेटरन पुरुष एवं महिला वर्ग, स्कूल के छात्र छात्राओं की प्रतियोगिता के अलावा रन फॉर फन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया इस बार की पुरस्कार राशि को भी बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के अलावा प्रतियोगिता में बाहर के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार आयोजन की थीम रन फॉर उत्तराखंड रखी गई है। उन्होंने युवाओं को आहवान किया कि की वह नशे से दूर रहे तथा खेल में अधिक से अधिक भाग लें। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अगस्त रखी गई है। अभी तक 450 धावकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया है। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष से प्रतियोगिता को 42 किलोमीटर करने पर विचार किया जा रहा है। अभी तक यह 21 किलोमीटर होती थी। इस मौके पर सागर देवराड़ी कमलेश तिवारी, शाहिद रहमान, मोहित जगाती, वीरेंद्र भागुनी, मनीष गंगोला, हिमांशु जोशी, वीरेंद्र शाह आदि सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!