17 February 2026

श्री राम सेवक सभा में आयोजित हो रही रामलीला का मुख्य अतिथि सरिता आर्या व विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अनुपम कवडवाल ने किया उद्घाटनविधायक सरिता आर्या ने अगले वर्ष रामसेवक सभा को जनरेटर देने की घोषणा,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा मल्लीताल में रामलीला का उद्घाटन आज बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि क्षेत्र की विधायक सरिता आर्या व विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनुपम कवडवाल ने श्री राम दरबार की आरती उतार कर किया। इस दौरान विधायक सरिता आर्या ने रामलीला मंचन का उद्घाटन करने के बाद सभा के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने अगले वर्ष में श्री राम सेवक सभा को एक जनरेटर भेंट करने की घोषणा भी की है। इस दौरान सभा के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सरिता आर्या व विशिष्ट अतिथि नगर कांग्रेस कमेटी के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनुपम कवडवाल को राम दरबार की फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में भेट की गई।


रामलीला मंचन के दौरान नारद मोह का शानदार मंचन किया गया। इस मौके पर श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाडी, मुकेश जोशी मंटू,देवेंद्र लाल साह, भुवन बिष्ट, विमल चौधरी, कमलेश ढौंढियाल, विमल साह, घनश्याम लाल साह, अनूप शाही, अशोक साह, गिरीश जोशी, राजेंद्र लाल साह, गोधन सिंह के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, मोहित लाल साह, हरीश राणा आदि तमाम लोग मौजूद थे। संचालन मुकेश जोशी मंटू ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!