15 April 2026

नवरंग कार्यक्रम में समाजसेवी अखिलेश सेमवाल हुए सम्मानित

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। भीमताल रामलीला मैदान में युवा शक्ति भवाली व भीमताल द्वारा नवरंग-2024 कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं भाजपा नेता अखिलेश सेमवाल रहे। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश सेम वाल ने कहा कि कार्यक्रम में युवा,यशस्वी विधायक एवं बड़े भाई साहब राम सिंह कैड़ा और बड़े भाई दिनेश सांगुड़ी का सानिध्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने युवा शक्ति को बधाई देते हुए कहा कि नवरंग कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रतिभा निखारने के लिए मंच प्रदान किया गया।प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन डांडिया नृत्य कर कार्यक्रम को सफल बनाया है।सफल कार्यक्रम के लिए सभी युवा शक्ति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथि ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अखिलेश सेमवाल को प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!