14 February 2026

नैनीताल में चंद्रशेखर शाह की स्मृति में वाद विवाद प्रतियोगिता 19 को,दीपिका बिनवाल को संयोजक, मीनू बुधलाकोटी, डॉ प्रगति जैन एवं सीमा सेठ को प्रतियोगिता का बनाया सहसंयोजक

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढौंढियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 19 अक्टूबर को स्वर्गीय चंद्रशेखर शाह की स्मृति में होने वाले अभिव्यक्ति इंटर स्कूल वाद विवाद प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए दीपिका बिनवाल को संयोजक मीनू बुधला कोटी, डॉ प्रगति जैन एवं सीमा सेठ को सहसंयोजक बनाने पर सहमति व्यक्त की। क्लब की उपाध्यक्ष अमिता शाह ने बताया विगत वर्ष से उनके द्वारा यह आयोजन अपने स्वर्गीय पति चंद्रशेखर शाह (सेंट्रल होटल)
की स्मृति में कराया जा रहा है । प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जाएगी जूनियर वर्ग 6 से 8 और सीनियर वर्ग 9 से 12 तक है। क्लब की सचिव दीपा पांडे ने बताया प्रतियोगिता में शहर के 18 स्कूल व हल्द्वानी के चार स्कूल भाग ले रहे हैं साथ ही भवाली और भीमताल से भी स्कूल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक ट्रॉफी रखी गई है। कार्यक्रम की तैयारी में हेमा भट्ट, गीता साह, रानी शाह जीवंती भट्ट, विनीता पांडे, तनु सिंह, कविता त्रिपाठी, मंजू बिष्ट, मीनाक्षी कीर्ति, डॉ पल्लवी, कंचन जोशी, सरिता त्रिपाठी, ज्योति वर्मा, तनप्रीत, प्रेमा अधिकारी, रमा भट्ट, रमा तिवारी, जय वर्मा, रेखा पंत, रेखा जोशी, संगीता श्रीवास्तव, अमिता शेरवानी, रेखा त्रिवेदी, आशा पांडे, सरस्वती शिराला, आदि सदस्य उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!