13 April 2026

नैनीताल में एक साल से पूरे फ्लो में बह रहा सीवर, बदबू के मारे क्षेत्र के लोगों का हुआ बुरा हालजुगाडु काम करके कुछ दिन रुकता है सीवर बहना,क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों से परमानेंट काम कराने की मांग

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। बिड़ला चुंगी के ऊपर बिड़ला विद्या मंदिर स्कूल को जाने वाले मार्ग पर यह सीवर पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से लगातार बह रहा है। सुबह के वक्त इतना बुरा हाल होता है की इस जगह को पार करना मुश्किल हो जाता है चारों तरफ दुर्गंध और यह सीवर पूरे फ्लो में नाली में बहता हुआ झील को जा रहा है।

जब कभी समाचार पत्र और पोर्टल न्यूज़ में यह खबर लगती है। तो संबंधित विभाग एक सक्शन मशीन भेजकर इतिश्री कर लेता है। पर दूसरे ही दिन से यह सीवर फिर से बहने लगता है। क्षेत्र के लोगों में रोष है और जल संस्थान के अधिकारियों से जुगाडु काम नहीं बल्कि परमानेंट काम कर सीवर लाइन को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। यदि विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं देता है तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!