13 February 2026

नैनीताल हॉकी एकेडमी ने हल्द्वानी को 2–1 हराया, ट्रॉफी पर किया कब्जा

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। डीएसए मैदान में जिला प्रशासन नैनीताल के सहयोग से नैनीताल हॉकी एकेडमी द्वारा आयोजित एवं सेंचुरी पल्प एंड पेपर लालकुआं द्वारा प्रायोजित अखिल भारतीय महिला हॉकी कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला गया।
मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या , विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी दीपक गोस्वामी, मोहित आर्या, डीएसए महासचिव अनिल गड़िया ने दोनों ही टीमों के खिलाडियों से मुलाकात कर प्रोत्साहित किया।
फाइनल मुकाबला नैनीताल हॉकी एकेडमी एवं हल्द्वानी के मध्य खेला गया। नैनीताल ने 2–1 से मैच जीत कर ट्रॉफी अपने नाम की। आयोजक सचिव कैलाश बोरा ने बताया कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अनीता बोरा, प्रोमिसिंग प्लेयर विमलेश, रेनू एवं हेमा को दिया गया।
एन के आर्या चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहित आर्या एवं मॉर्निग क्लब द्वारा नगद पुरस्कार दिए गए।
महासचिव ओलंपियन राजेन्द्र रावत ने सह प्रायोजक नैनीताल बैंक एवं दि कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक का धन्यवाद ज्ञापित किया।
अंपायर डा मनोज बिष्ट एवं मंजुल सनवाल रहे ।
संचालन डा ललित तिवारी एवं हरीश सिंह राणा ने किया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में तकनीकी कमेटी में दीपक साह, संजय गुप्ता, राजेश साह एवं अनिल रावत मौजूद रहे।
इस दौरान अध्यक्ष मुकेश जोशी, घनश्याम लाल साह, मनोज साह, जगदीश बवाड़ी, चन्द्र लाल साह, भुवन बिष्ट, देवेंद्र साह, अजय साह, विमल चौधरी, राजेन्द्र लाल साह, राजेन्द्र बिष्ट, बहादुर रावत, अक्षय चौधरी, हरीश चौधरी, अतुल साह, सुदर्शन लाल साह, मोहित साह, गोधन सिंह बिष्ट, मनीष, संदीप, हिमांशु, दीपक उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!