14 February 2026

नैनीताल में शारदा संघ द्वारा आयोजित 54वीं ‘ऑन दा स्पॉट’ चित्रकला प्रतियोगिता में 1400 बच्चों ने किया प्रतिभाग

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। शारदा संघ द्वारा 54वीं ‘ऑन दा स्पॉट’ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 1400 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया।

मल्लीताल के फ्लैट्स मैदान में शारदा संघ की ओर से आयोजित 54वीं चित्रकला प्रतियोगिता में नैनीताल भीमताल, भवाली, बगड़, ज्योलीकोट आदि से बच्चे शामिल हुए । प्रतियोगिता में प्ले क्लास से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को अलग अलग वर्गो के ग्रुप में पेंटिंग के लिए विषय दिया गया था। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, ओम प्रकाश साह रहे। विजेताओं को 24 अक्टूबर को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिता में नैनीताल जी.जी.आई.सी., मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, सेंट जोसफ कॉलेज, जी.आई.सी.बगड़, आल सेंटस कॉलेज, सेंट जोंस, बाल संसार सैनिक स्कूल ज्योलीकोट, राजकीय इंटर कॉलेज बगड़, मदर्स हार्ट, बिशप शॉ स्कूल, लांग व्यू पब्लिक स्कूल, सनवाल स्कूल, रामा मोंटेसरी स्कूल आदि स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!