12 February 2026

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल ने पार्वती प्रेमा जगाती स्कूल को हराया, ट्रॉफी पर किया कब्जा

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल l जिला कीड़ा संघ डीएसए द्वारा आयोजित व नैनीताल मोटर्स हल्द्वानी और बदेशा स्टोन क्रैशर रामनगर द्वारा प्रायोजित इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल ने जीत कर ट्राफी पर कब्जा किया l
प्रतियोगिता के समापन मौके पर मुख्य अतिथि हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नैनीताल निवासी नरेंद्र सिंह बिष्ट रहे व विशिष्ट अतिथि रामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरुस्कृत किया । मंगलवार को डीएसए मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल ने पार्वती प्रेमा साह जगाती स्कूल को 47-42 अंकों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के बेस्ट फीडर आयुष सिंह, बेस्ट रिवाइंडर गौरव आदित्य सिंह बिष्ट, जबकि प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल के वकुल अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक समीर अली, फरीद व विनोद कनारी, स्कोरर तरुण लटवाल, जितेश थापा, फरदीन खान, शौर्य, नकुल कुमार व शुभम कुमार रहे। इस अवसर पर डीएसए महासचिव अनिल गड़िया, उपसचिव भुवन बिष्ट, बास्केटबॉल सचिव हरीश जोशी, लीला सिंह बिष्ट, पृथ्वीराज किरौला, प्रो. डीएस बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन नवीन पाण्डे ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!