14 February 2026

तल्लीताल स्थित डांठ पर गांधी जी की मूर्ति हटाए जाने पर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा, निर्माण कर भी तोड़ा, मौके पर पहुंची पुलिसबोले -नहीं हटने देंगे गांधी जी की प्रतिमा को,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल स्थित डांठ चौराहे से गांधी जी की प्रतिमा को हटाने के विरोध में कांग्रेसियों ने विरोध को तेज कर दिया है। गुस्साएं कांग्रेसी नेताओं ने लोनिवि की ओर से गांधी मूर्ति के समीप किए जा रहे निर्माण कार्य को तोड़ दिया। दूसरी ओर अब कांग्रेसियों ने चौराहे में हुए निर्माण कार्य को भी तोडने की चेतावनी दे दी है। मालूम हो कि नैनीताल के तल्लीताल डांठ चौराहे पर हो रहा चौड़ीकरण का कार्य शुरुआत से ही विवाद में रहा है। लोनिवि की ओर से चौराहे में चौड़ीकरण कर निर्माण कार्य कर दिया है, वहीं अब विभाग की ओर से नैनी झील की ओर गांधी की मूर्ती के समीप दीवार लगाई जा रही है। शनिवार को दीवार गांधी मूर्ति तक पहुंचने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री व प्रमुख राज्य आंदोलनकारी मुनी तिवारी के
नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका पुरजोर विरोध किया जिसके बाद उन्होंने गांधी की मूर्ति के समीप हो रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। निर्माण ध्वस्त करने के दौरान भीड़ जमा हुई तो मौके पर तल्लीताल पुलिस आ पहुंची। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की अपील की लेकिन कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस की भी नहीं सुनी
और गांधी मूर्ती के समीप लगाई गई लगभग 20 मीटर की दीवार तोड़ दी। इस दौरान मुत्री तिवारी ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर गांधी की मूर्ति को वहां से नहीं हटने देंगी। कहा कि वह रविवार (आज) को चौराहे के बीच में हुए निर्माण कार्य को भी तोड़ देंगे। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सरस्वती खेतवाल समेत कमला कुंजवाल, राजीव लोचन साह व कैलाश जोशी आदि भी मौजूद रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!