10 July 2026

नैनीताल के पूर्व पुलिस अधीक्षक दूरसंचार, गिरजा शंकर पांडेय को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया गया सम्मानित

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार गिरिजा शंकर पाडेय को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
बता दें कि गिरिजा शंकर पांडेय ने 1985 में पुलिस रेडियो हेडक्वार्टर से सेवा प्रारंभ की। उत्तर प्रदेश में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहने के बाद उत्तराखण्ड में सहायक रेडियो अधिकारी के पद पर रहे। अपर पुलिस अधीक्षक संचार कुमॉऊ परिक्षेत्र के पद पर रहते हुए कुंभ मेला 2003, 2010 व 2016 में मेला क्षेत्र में संपूर्ण संचार व्यवस्था के प्रभारी रहे। 2022-23 में पुलिस अधीक्षक, पुलिस संचार, नैनीताल परिक्षेत्र के पद से सेवानिवृत्त होने के उपरान्त भीमताल में निवास कर रहे हैं।


मूल रूप से मोहल्ला खोल्टा जनपद अल्मोड़ा के मूल निवासी, पिता स्व० कृष्ण चंद्र पांडे, माता स्व० भगवती पांडे के पुत्र पांडेय की पत्नी प्रो० वीना पांडेय कुमाँऊ विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में प्राध्यापक हैं। पुत्र कुशाग्र पांडेय भारतीय सेना में मेजर पद पर व दूसरा पुत्र यशस्वी पांडेय मुम्बई हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!