24 July 2026

खूब किया डांस, खूब की मौज मस्ती, साथ में खेला तंबोला, रामनगर के क्यारी रिजॉर्ट में पिकनिक पर नैनीताल की महिलाओं ने मचाया धमाल

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब के सदस्यों का टूर रामनगर के रिसोर्ट में
पिकनिक मनाने पहुंचा। इस दौरान महिलाओं ने खूब मौज मस्ती की।

पिकनिक संयोजक सीमा सेठ के नेतृत्व में रामनगर के क्यारी स्थित रिसोर्ट में महिलाओं ने खूब डांस कर धमाल मचाया। इस दौरान विभिन्न खेलों में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। पिकनिक के दौरान महिलाओं ने
डांस व तंबोला खेलों का खूब आनंद लिया। इसके बाद महिलाओं ने नींबू साना और सभी को सना हुआ नींबू वितरित किया गया। इस मौके पर क्लब की सभी महिलाओं ने रिसोर्ट संचालक राजकुमार गुप्ता का आभार जताया। महिलाओं ने कहा कि रिसोर्ट में सभी स्टाफ बड़े मधुर वाणी और केयरफुल हैं । इस मौके पर प्रेमा अधिकारी, रमा भट्ट, दीपा पांडे,कंचन जोशी,ज्योति वर्मा,
डा पल्लवी,प्रभा पुन्डीर, सरिता त्रिपाठी, जया वर्मा,
हेमा भट्ट, रानी साह,
विनीता पांडे,
मीनाक्षी कीर्ति, दीपिका विनवाल,
रेखा जोशी, जया वर्मा,ज्योति ढौंडियाल, नीरु साह, रमा तिवारी,
कविता त्रिपाठी, गीता साह
ज्योति नोला, कविता जोशी, ज्योति साह, नीलम गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!