10 July 2026

नैनीताल के जू रोड स्थित गायत्री निवास के जेएस सामंत का हुआ निधन, निधन के बाद उनके नेत्रों व मृत देह को किया दान

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नैनीताल जू रोड स्थित गायत्री निवास के स्वामी जेएस सामंत का निधन 15 नवंबर को हल्द्वानी में हो गया है। जेएस सामंत के पुत्र मनमोहन सिंह सामंत ने बताया कि पिता की इच्छानुसार मृत्यु के बाद उनके नेत्र व मृत देह को मेडिकल कॉलेज में दान दे दिया जाए। इसी के तहत मनमोहन सामंत ने मृत्यु के उपरांत 15 नवंबर को जेएस सामंत के नेत्रों को आई बैंक डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी टीम को दे दिया गया।

16 नवंबर को मृत देह को दान के लिए मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी सौंप दिया गया। मनमोहन सामंत ने बताया कि उसके बाद से तीन दिन तक घर की शुद्धि नित्य हवन/यज्ञ होगा। 19 नवंबर को सुबह 11:00 बजे दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उनके निवास स्थान E-72 जज फार्म हल्द्वानी में श्रद्धांजलि व प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!