29 October 2026

नैनीताल के बीडी पांडे जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के चलते जनहित संगठन एक बार पुनः हाई कोर्ट जाने के लिए हुआ मुखर

नैनीताल के बीडी पांडे जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के चलते जनहित संगठन एक बार पुनः हाई कोर्ट जाने के लिए हुआ मुखर
pine-crest

नैनीताल। नगर की सामाजिक सरोकारों से जुड़ी जनहित संस्था की बैठक रविवार को श्री राम “सेवक सभा सभागार में संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन मंथन
किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि संस्था की ओर से वर्तमान में चल रहे नवम्बर माह के अंतिम सप्ताह में विशेष सद्भावना भोज का आयोजन किया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शहर के विभिन्न जीण शीर्ण मार्गों की मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाने हेतु सम्बन्धित विभाग को पत्राचार कर आवश्यक कार्य सम्पन्न कराने हेतु लिखा जायेगा। बैठक में राजकीय बीडी पांडे जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के सम्बन्ध में
चर्चा कर पुन: न्यायालय के समक्ष जाने पर विचार किया गया। बैठक में संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अशोक साह व दिव्या साह समेत प्रो. ललित तिवारी, महासचिव महेश चन्द्र आर्य, वकील उद्दीन, कोषाध्यक्ष मनोज सनवाल, जी० के० गौरव बब्बी, नन्द लाल, नितिन साह, देवकी कुंवर, चंद्रा पंत, नफीस अहमद, विजय साह तथा रईस अहमद के अलावा अनेक सदस्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!