26 February 2026

फुटबॉल व बैडमिंटन ट्रॉफी पर रहा पटेल हाउस व क्रिकेट ट्राफी रही टैगोर हाउस के नाम,नैनीताल के सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स स्कूल में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी एवं भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला तथा विद्यालय के प्रबंधक राहुल थॉमस तथा प्रधानाचार्या विनिता रावत उपस्थित रही।

इस दौरान विद्यालय में वर्ष भर आयोजित खेल, कला एवं शैक्षणिक गतिविधियों के आधार पर छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें विनिंग हाउस ट्रॉफी, फुटबॉल ट्रॉफी, बैडमिंटन ट्रॉफी पटेल हाउस को दी गई जबकि क्रिकेट ट्रॉफी टैगोर हाउस को दी गई। पुरस्कार प्राप्त कर छात्र छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर
पर पूनम बिष्ट, ज्योति त्रिपाठी, लता फ र्त्याल रावत, किरण मेर, आशा जोशी, मोनिका वर्मा, अनिता बोरा, रुचि साह, पल्लवी जोशी, साहीन, मोनिका आर्या, विक्रम सिंह रावत, संजय कुमार, तुलसी मेहरा तथा पूनम विष्ट तथा रेणु बिष्ट आदि उपस्थित रही। अंत में प्रधानाचार्या विनीता रावत ने अतिथियों समेत सभी का विशेष आभार जताया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!