2 February 2026

कृष्णापुर वार्ड से वरिष्ठ भाजपा नेता संजय साह नहीं लड़ेंगे चुनाव, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को जीताने के लिए मिली उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में सभासद पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय साह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विधायक सरिता आर्या ने उन्हें चुनाव में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह इस जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक करने के उद्देश्य उन्होंने स्वयं कृष्णापुर वार्ड से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। संजय साह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही भाजपा पार्टी की प्रत्याशी जीवंती भट्ट को चुनाव लड़ाने में सहयोग करेंगे।
बता दें कि संजय साह 1985 में यूपी के समय भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे थे और उसे समय तिलकराज बेहड़ महामंत्री हुआ करते थे। डीएसबी परिसर के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के बैनर तले उप सचिव का चुनाव जीतने वाले एक मात्र प्रत्याशी रहे। इसके अलावा वह इतिहास में नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह में जीतने वाले एकमात्र सभासद चुने गए थे। नगर की जनता का संजय साह से इस बार भी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जीवंती भट्ट को चुनाव में जीत दर्ज कर नगर पालिका में पहली बार अध्यक्ष पद पर कमल खिलाने का भरोसा है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!