9 July 2026

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी लीला बोरा ने उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) से भरा नामांकन, लड़ेंगी चुनाव,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पर
उक्रांद (यूकेडी) की अधिकृत प्रत्याशी लीला बोरा चुनाव लड़ेंगी। लीला बोरा ने अपना नामांकन करा लिया है । लीला बोरा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हैं। वे उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे जुलाई 2024 में सेवानिवृत्ति के बाद जन आंदोलनों में सक्रिय रही हैं। नैनीताल में पिछले डेढ़ माह से तल्लीताल से गाँधीजी की मूर्ति न हटाने व तल्लीताल के पोस्ट ऑफिस को सड़क चौड़ीकरण के नाम पर ध्वस्त न करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में अग्रणी भूमिका में हैं। उन्होंने कई जनांदोलनों का नेतृत्व किया है। लीला बोरा ने जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!